फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reward of Rs 25,000 announced on mafia Anupam Dubey's brother Dabban

Farrukhabad News: माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन पर 25 हजार का इनाम घोषित

Sun, 11 Aug 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 announced on mafia Anupam Dubey's brother Dabban
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के फरार भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। डब्बन गैंगस्टर व रंगदारी के दो मुकदमों में काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमें इनामी की तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे मथुरा जेल में इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। मोहम्मदाबाद के तत्कालीन कोतवाल अमर पाल सिंह ने माफिया के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व हरदोई जेल में बंद ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने में अनुराग दुबे के खिलाफ रंगदारी मांगने पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। कासगंज जेल से जमानत पर छूटने के बाद से अनुराग दुबे उर्फ डब्बन फरार चल रहा है। एसपी ने डब्बन की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित कई टीमों को गठन किया था। पुलिस की टीमों ने कई जनपदों में दबिश मारी, लेकिन डब्बन को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान लोक निर्माण विभाग से डब्बन ने जनपद मैनपुरी में फर्म के नाम से दूसरा खाता खुलवाकर चार करोड़ का भुगतान करा लिया था। उसके बाद से शासन व प्रशासन में खलबली मच गई थी। एसपी ने अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। लोगों से अपील कि जो भी अनुराग दुबे के बारे में जानकारी देगा उसको इनाम की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed