{"_id":"5b6c82524f1c1be2588b5e62","slug":"review-of-the-station-taken-by-drm-inspection-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम निरीक्षण ने लिया स्टेशन का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम निरीक्षण ने लिया स्टेशन का जायजा
फर्रुखाबाद
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। अगले साल कानपुर से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन विद्युतीकरण होने की उम्मीद है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने सात सूत्री ज्ञापन डीआरएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस में लगी स्पेशल बोगी से डीआरएम दिनेश कुमार सिंह पूर्वाह्न करीब 11.20 बजे रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के प्लेटफार्म संख्या तीन पर उतरे। यहां से वह पुल से होते हुए प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचे। उन्होंने पार्सल घर को देखा और वापस प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचकर मातहतों से गुफ्तगू की। डीआरएम ने कहा कि फर्रुखाबाद में कीमैन और ट्रैकमैन समेत स्टाफ की कमी है। मार्च 2019 तक कानपुर से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण होने की उम्मीद है।
एनई रेलवे मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी ने सात सूत्री ज्ञापन दिया। कहा कि रेलवे क्वार्टरों की हालत जर्जर है। इनकी मरम्मत कराई जाए। फर्रुखाबाद डीजल लावी में कार्यरत लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और लोको निरीक्षक समेत 73 रेलवे कर्मचारी तैनात हैं। इनके रहने के लिए एक भी आवास नहीं है। इन लोगों के लिए आवास की व्यवस्था की जाए। डीआरएम ने शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिया। करीब 11:35 बजे डीआरएम स्पेशल बोगी से कानपुर के लिए रवाना हो गए। सीनियर डीसीएम नीतू सिंह, सीनियर डीओएम अनूप कुमार, सीनियर इंजीनियर गौरव गुप्ता और आरपीएफ कमांडेंट रामराज मीणा आदि मौजूद रहे।