फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Return of buses from Mahakumbh begins, problems expected to be resolved

Farrukhabad News: महाकुंभ से बसों की वापसी शुरू, दिक्कतें दूर होने की उम्मीद

Fri, 14 Feb 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Return of buses from Mahakumbh begins, problems expected to be resolved
फर्रुखाबाद। प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा की भीड़ के दौरान बुलाई गईं 78 बसों में से 18 बसें रोकी जाएंगी। शेष 60 बसों को दिल्ली, अयोध्या, आगरा आदि बड़े शहरों के यात्रियों को भरकर भेजा गया है। रास्ते में फंसी इन सभी बसों की शनिवार शाम तक वापसी की उम्मीद है। इसके बाद बस अड्डे पर यात्रियों को हो रही दिक्कत कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के दिन उमड़ी भीड़ से बेकाबू हालातों से निपटने के लिए स्थानीय डिपो की 78 बसों को बुला लिया गया था। अब हालात सामान्य होने के बाद 60 बसों को वापस भेजने के निर्देश हो गए हैं। हालांकि, यह बसें अभी स्थानीय डिपो तक नहीं पहुंची हैं। 60 बसें जो वापस की गई हैं, उनमें प्रयागराज से यात्रियों को भरकर दिल्ली, आगरा, अयोध्या आदि बड़े शहरों को भेजा गया है। यह बसें अभी रास्ते में ही फंसी हुई हैं। इन बसों के शनिवार शाम तक स्थानीय डिपो में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बसें महाकुंभ में जाने के बाद बस अड्डे पर दिल्ली, आगरा, इटावा, लखनऊ, बदायूं की ओर जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बरकरार हैं। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के लिए अनुबंधित बसों को भेजकर काम चलाया गया। अन्य रूटों के यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद ही बस मिल सकी। शनिवार शाम को 60 बसों के आने के बाद ही समस्या का समाधान होने का अनुमान है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि नए आदेशों के अनुसार अब 10 सामान्य और आठ शटल बसों को प्रयागराज में रोका जाएगा। शेष बसें शनिवार तक आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बंद पेट्रोल पंप पर निजी बसों में भरी जातीं सवारियां
बस अड्डे के ठीक सामने एक पेट्रोल पंप कई महीने से बंद पड़ा है। अब पेट्रोल पंप परिसर का उपयोग डग्गामारी के लिए किया जाता है। यहां दिन और रात में टेंपो, मैजिक और डग्गामार बसें खड़ी होती हैं। उनके कर्मचारी सामने बस अड्डे में घूमकर सवारियों को वाहनों में भेजते हैं। सबसे अधिक शाम ढलते ही डग्गामार बसों में खुलेआम यात्री भरे जाते हैं। यह बसें अड्डे पर भीड़ देखते ही यात्रियों को भरकर रवाना हो जाती हैं। सामने खुली पुलिस चौकी का स्टाफ कोई हस्तक्षेप नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed