{"_id":"6c9e4de4bc2ed6feda4bc1f56f0eaf2f","slug":"retired-teacher-millions-of-home-burglary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड टीचर के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड टीचर के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त टीचर के घर पर धावा बोलकर चोर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रिटायर्ड टीचर ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
थाना मऊदरवाजा, बजरिया चौकी के पीछे मोहल्ला मौलवी बदन खां निवासी सेवानिवृत्त टीचर रामप्रकाश सक्सेना रहते हैं। गुरुवार की रात वह बरामदे में सो रहे थे। इनका बेटा अखिलेश पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। रात को घर मे घुसे चोरों ने बक्से में रखे जेवर व नगदी चुरा लिए।
घटना को अंजाम देने के बाद चोर मेनगेट का ताला खोलकर फरार हो गए। सुबह करीब 3 बजे रामप्रकाश की पत्नी राजेश कुमारी तब घटना की जानकारी हुई। कमरों में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उन्होंने परिवार के लोगों को उठाकर चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही परिजनों से पूछताछ कर वापस लौट गए। रामप्रकाश ने बताया कि चोर उनके यहां से 70 हजार रुपये नगद और करीब 2.25 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
इसी महीने की 13 तारीख को मोहल्ले के ही विमल राजपूत के घर से चोर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए थे। पुलिस अभी तक किसी इस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई हैं। वहीं शहर क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इससे लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।