फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retailers are storing fireworks

Farrukhabad News: फुटकर दुकानदार कर रहे आतिशबाजी का भंडारण

Tue, 10 Oct 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Retailers are storing fireworks
फर्रुखाबाद। शहर से लेकर गांव तक फुटकर दुकानदार बरेली व मैनपुरी से आतिशबाजी खरीदकर घरों में भंडारण कर रहे हैं। ऐसे में हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने डीएम व एसपी को पत्राचार कर सभी थानेदारों से अपने क्षेत्रोें में चेंकिंग करवाने की बात कही है।
विज्ञापन


दीपावली का त्योहार आते ही फुटकर दुकानदार आतिशबाजी बेचकर लाखों के वारे न्यारे करने की तैयारी में लग गए हैं। इसके लिए वे अपने व परिवार के लोगों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे हैं। फुटकर दुकानदार अभी से आतिशबाजी खरीदकर घरों में भंडारित करने लगे हैं। बरेली व मैनपुरी से आतिशबाजी मंगवा रहे हैं। कुछ दुकानदार यहां के थोक में आतिशबाजी खरीद रहे हैं। इसकी भनक लगने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि गांव व शहर क्षेत्र के बाहर के इलाके में फुटकर दुकानदार आतिशबाजी का भंडारण कर दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ऐसे में सभी थानेदारों से अपने क्षेत्रों में चेकिंग करवाने के आदेश दिए जाएं। ताकि अवैध रूप से एकत्र की गई आतिशबाजी से होने वाले हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक की दुकानों पर नहीं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
जनपद में बारूद की थोक की 11 दुकान हैं। इन दुकानों पर छह फायर एस्टिंग्यूसर सिलिंडर, हाउसरील, सबमर्सिबल के इंतजाम होने चाहिए। वहीं, कई दुकानों पर मानक के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था के इंतजाम नहीं है। वहीं 13 अतिशबाज पटाखे बनाते हैं। इनके पास 20 से 50 किलो बारूद रखने का लाइसेंस है।


आतिशबाजी की थोक दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। फुटकर दुकानदार आतिशबाजी का घरों में भंडारण कर रहे हैं। इस संबंध में कार्रवाई के लिए डीएम व एसपी के पास पत्र भेजा जा चुका है।
विजय प्रकाश त्रिपाठी मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed