{"_id":"672914e0970ee3e5850b9974","slug":"report-status-on-murder-of-mason-youth-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104346-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: राजमिस्त्री की हत्या युवक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: राजमिस्त्री की हत्या युवक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाना खाने के बाद गांव से कुछ दूर दूसरे मकान में लेटने गए राजमिस्त्री का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर प़ड़ा मिला।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। भाई ने गांव के ही युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कादरीगेट थाने के गांव अर्जुन नगला निवासी बलराम जाटव (48) राजमिस्त्री थे। वह रोज की तरह रविवार शाम करीब नौ बजे खाना खाकर गांव के बाहरी तरफ स्थित दूसरे मकान में लेटने चले गए।
सोमवार सुबह देर तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी मिथला देवी पुत्र ऋषभ को लेकर पहुंची। कमरे के किवाड़ खुले थे। बलराम चारपाई पर लहूलुहान पड़े थे। चीख-पुकार पर आसपास के लोग और परिजन पहुंचे।
बलराम के सिर, पैर और शरीर में चोटों के निशान थे। इससे वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी डॉ. संजय सिंह भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने शव, परिजनों और दोस्त नरेंद्र राजपूत के फिंगर प्रिंट लिए। भाई धीरज ने एक सप्ताह पहले शराब पीने के बाद गांव के ही विपिन सक्सेना से झगड़े की रंजिश में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया।
सबसे छोटे भाई नीरज ने बताया कि बलराम बड़े थे। उनसे छोटे घनश्याम और धीरज हैं। मां सुशीला देवी, पुत्र सुमित, अमित, रिशु, पुत्री पूजा और चांदनी का रो-रो कर बुरा हाल है। नीरज ने बताया कि दूसरे मकान में भैंस बंधती थी। भाई वहीं सोते थे। रात में किसी ने भाई की हत्या की है।