{"_id":"5e7639618ebc3e76b5636c75","slug":"report-on-six-including-sister-in-law-in-triple-murder-farrukhabad-news-knp5517236150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड में शिक्षामित्र साढ़ू सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज, हिरासत में हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड में शिक्षामित्र साढ़ू सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज, हिरासत में हत्यारोपी
विज्ञापन
घायल विवेक से पूछताछ करते सीओ।
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर (गदनपुर देवराजपुर) में युवती को भगाने की रंजिश में शुक्रवार शाम को हुई दंपति व पुत्र की हत्या और वृद्धा व पोते के घायल होने में शनिवार को भाई ने थाने में सुरेंद्र के शिक्षामित्र साढ़ूू सहित 6 लोगों पर हत्या व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपी अवनीश, उसकी पत्नी व मां पुलिस की हिरासत में हैं।
गांव गदनपुर देवराजपुर में शुक्रवार रात आठ बजे सुरेंद्र उर्फ पप्पू (40) पुत्र नत्थूलाल, उसकी पत्नी सुलोचना (37) व पुत्र अतुल(9) की युवती को भगाने की रंजिश में उनके घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। हमले में सुरेंद्र की मां तारावती (60) व पुत्र विवेक (10) घायल हो गया था। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भर्ती कराया था। पुलिस के आने पर घरों में दुबके लोग घरों से निकले थे।
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने आरोपी अवनीश की पत्नी व मां को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ राजवीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम आदि अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को टेंपो से पोस्टमार्टम हाउस फतेहगढ़ भिजवाया था।
विज्ञापन
शनिवार को मृतक सुरेंद्र उर्फ पप्पू के छोटे भाई नरेंद्र कुमार ने भाई के साढ़ूू शिक्षामित्र अर्जुन सिंह पुत्र श्रीराम, अर्जुन के पुत्र अवनीश व अभिषेक, अर्जुन के नौखंडा निवासी दामाद मनोज कुमार, गांव के गिरीश पुत्र दयाराम व एक अज्ञात पर हत्या व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 20 नवंबर 2019 को उसका भतीजा दुर्वेश दिल्ली जा रहा था।
पड़ोस में रहने वा मौसेरा भाई अवनीश बाइक से फर्रुखाबाद तक उसे भेजने की बात कहकर साथ ले गया था। तब से उसका पता नहीं चला है। भाभी सुलोचना ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ समय बाद अदालत से पुत्र की हत्या अवनीश व अन्य लोगों द्वारा कर दिए जाने की आशंका में मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद अवनीश, उसका पिता अर्जुन तथा परिवार के अन्य लोग आए दिन भाई सुरेंद्र को उसके परिवार सहित हत्या करने की धमकियां देते थे। शुक्रवार देर शाम भाई सुरेंद्र के घर सभी आरोपी घुस आए और कुल्हाड़ी व गड़ासे से भाई सुरेंद्र, भाभी सुलोचना व घर में मौजूद अन्य लोगों पर ताबड़तोड़ वर करने लगे। भतीजा अतुल घर से बाहर भागा तो अर्जुन व अवनीश ने दौड़ कर उस पर हमला कर दिया। हमले में मां तारावती व भतीजा विवेक गंभीर रूप से घायल हुए है।
तीन को निपटा कर आया हूं, बताओ कहां बैठना है
कमालगंज। तीनों की हत्या व दो को घायल करने के बाद हत्यारोपी अवनीश हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाना कमालगंज पहुंचा। उसने कहा कि मैं तीन लोगों को निपटा कर आया हूं, बताओ कहां बैठना है। पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर हवालात में बिठा दिया। गांव में पहुंचकर पुलिस ने अवनीश की पत्नी राधा कुमारी, मां द्रोपदी व एक वर्षीय पुत्र भानू प्रताप को हिरासत में लेकर कमालगंज थाने भेजा था।