फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on five in-laws for beating up married woman

Farrukhabad News: विवाहिता को पीटकर निकालने में पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट

Tue, 11 Feb 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Report on five in-laws for beating up married woman
फर्रुखाबाद। दहेज में तीन लाख रुपये न दे पाने से परेशान बहू व बेटा नौकरी करने चला गया। फोन पर रोज की कलह से परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद ससुराल आई बहू को प्रताड़ित किया गया। बाद में पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर फतेहगढ़ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कंपिल थाने के गांव गौरखेड़ा निवासी ओमवीर सिंह की पुत्री रजनी चौहान ने कोर्ट के आदेश पर मथुरा जिले के वृंदावन थाने के गोधूलिपुरम निवासी सुधीर चौहान, श्यामा चौहान, राधिका चौहान, नीतेश चौहान, कृष्णा शास्त्री के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि 22 अप्रैल 2024 को सुधीर चौहान के पुत्र विनय चौहान से शादी हुई थी। ससुर सुधीर, सास श्यामा, ननद राधिका, देवर नीतेश व कृष्णा उसे और पति को परेशान करने लगे।
विज्ञापन

परेशान होकर गाजियाबाद में पति के साथ नौकरी करने लगीं। फोन पर रोज की कलह से परेशान होकर पति ने 18 दिसंबर 2024 को आत्महत्या कर ली। इसके बाद वह ससुरालियों संग रहने लगी। आरोपी तीन लाख रुपये की खातिर मारपीट करने लगे। सात माह की गर्भवती की जानकारी होने के बाद भी जान से मारने की धमकी देने लगे। 28 दिसंबर की सुबह मारपीट कर पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता मायके आ गई। महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed