{"_id":"60450ca28ebc3ecad7079568","slug":"report-on-five-fraudulent-job-names-farrukhabad-news-knp616232423","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम ठगी करने में पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम ठगी करने में पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीएसए कार्यालय में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख की ठगी करने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शहर के मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी उमाशंकर गुप्ता ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी राजू, उनकी पत्नी गीतादेवी और सर्वेश समेत पांच लोगों पर ठगी का आरोप लगा कोर्ट में रिट दाखिल की थी।
इसमें आरोप था कि बीएसए कार्यालय में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने के लिए पांचों लोगों ने भतीजे राहुल गुप्ता से 12 मई और एक जून 2017 को चार-चार लाख रुपये व शैक्षिक अभिलेख लिए थे। भतीजेे की नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे। 16 मार्च 2020 को घर आकर रुपये देने से इनकार कर दिया। दोबारा मांगने पर मारपीट कर जान की धमकी दी। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि जांच कराई जा रही है। (संवाद)