फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on eight of assault and rape of married woman

विवाहिता से मारपीट और दुष्कर्म का आठ पर मुकदमा दर्ज

Sun, 31 May 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Report on eight of assault and rape of married woman
विवाहिता से मारपीट और दुष्कर्म का आठ पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सास, ससुर, पति की शह पर एक विवाहिता से देवर, ननदोई और बाहरी लोग कई महीने दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने छह ससुरालियों और शादी कराने वाले अपने बुआ-फूफा पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। दो साल पहले उसका विवाह एक मोहल्ला निवासी बुआ और फूफा ने हरदोई के थाना शेरामऊ दक्षिण के एक गांव निवासी रिश्तेदार के पुत्र के साथ कराया था। शादी के बाद पति उसे प्रताड़ित करने लगा। गहने भी उतरवा लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि सास, ससुर और पति की शह पर देवर, ननदोई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाहरी लोगों को भी बुलाकर शारीरिक संबंध बनवाए। इसका विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते और खाना भी नहीं देते थे। 25 मई को बुआ व फूफा और पति उसे फर्रुखाबाद स्थित मायके छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दी कि शिकायत की, तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने पति, ससुर, सास, जेठ, देवर, ननदोई, ननद और बुआ-फूफा के खिलाफ मारपीट करने, सामूहिक दुष्कर्म करने व कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed