{"_id":"6783fd6dac2115da5c0351b2","slug":"report-on-21-including-pradhan-for-unauthorized-keeping-of-ambedkar-statue-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-119549-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अनाधिकृत रूप से आंबेडकर प्रतिमा रखने में प्रधान समेत 21 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अनाधिकृत रूप से आंबेडकर प्रतिमा रखने में प्रधान समेत 21 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
जहानगंज। सरकारी जमीन पर अनाधिकृत रूप से आंबेडकर प्रतिमा लगाने के मामले में प्रधान सहित 21 अज्ञात ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव रठौरा मोहद्दीनपुर में शुक्रवार को प्रधान की सहमति से अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना कर दी गई थी। शनिवार देर शाम उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत के नेतृत्व में पुलिस ने मूर्ति हटवाकर थाना परिसर में रखवा दी। थाना पुलिस ने लेखपाल धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर प्रधान रामकुमार समेत 21 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमे में कहा गया कि गांव रठौरा मोहद्दीनपुर में दलित बस्ती के पास बंजर जमीन पड़ी हुई है। इस पर गांव के प्रधान ने 20 ग्रामीणों के सहयोग से आंबेडकर प्रतिमा लगाई थी। प्रधान ने इसके लिए एक फर्जी प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। इसमें मूर्ति लगाने जैसे किसी कार्य का उल्लेख नहीं किया गया था। मात्र आंगनबाड़ी केंद्र के संबंध में प्रस्ताव दिया गया था। रजिस्टर में छह प्रस्ताव पर कार्रवाई करने के बाद सातवां फर्जी प्रस्ताव तैयार कर आंबेडकर पार्क पर चर्चा की टिप्पणी अनाधिकृत रूप से अंकित की गई थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर प्रधान रामकुमार सहित 21 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई नहीं मिला।