फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report of molestation on nine including two sub-inspectors, Kanungo, Lekhpal

Farrukhabad News: दो दरोगा, कानूनगो, लेखपाल, समेत नौ पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Report of molestation on nine including two sub-inspectors, Kanungo, Lekhpal
फर्रुखाबाद। झोपड़ी डालकर 20 साल से परिवार के साथ रह रही एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ की गई। इसके बाद झोपड़ी उखाड़कर फेंक दी गई। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर कानूनगो, लेखपाल, दो दरोगा समेत नौ लोगों पर छेड़़छ़ाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के पुरानी चुंगी स्थित एक जमीन पर झोपड़ी डालकर बच्चों के साथ रह रही महिला ने क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल, सिपाही योगेश सिंह, दो दरोगा, भीकमपुरा के राजेंद्र, ढुइया के ईशु, इसरार, भोपतनगला के श्याम समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि वह 20 साल से झोपड़ी डालकर रह रही थी। 11 नवंबर 2022 को इन लोगों ने गालीगलौज कर मारपीट कर दी। अश्लील हरकतें कर झोपड़ी उजाड़ दी। सामान भी सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

यही नहीं कब्जा रोकने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उसने सर्दी की रातें बच्चों के साथ सड़क किनारे बिताईं हैं। वह बिना छत के टूटे बर्तनों में खाना बनाकर बच्चों का पेट भर रही है। पुलिस में सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट में शरण ली। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed