फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   report darj

अभद्र टिप्पणी पर सपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

Sun, 09 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
report darj
फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर सपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ रविवार रात मुकदमा दर्ज किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष को हिरासत में लिया है। वह कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

सपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार ने फेसबुक पर भाजपा के खिलाफ पोस्ट डाली। इस पोस्ट पर कमेंट शुरू हुए। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष ने कमेंट में धार्मिक अभद्र टिप्पणी कर दी। इसी के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। भाजपा नेताओं में पोस्ट देखते ही आक्रोश पनप गया। शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा सुनार गली निवासी भाजयुमो जिला मंत्री अंकित तिवारी ने सपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें कहा कि वह अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे। उन्होंने सपा जिला उपाध्यक्ष की पोस्ट देखी, जिसमें धार्मिक अभद्र टिप्पणी की गई थी। उन्होंने इस पोस्ट की जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सत्यम कटियार को दी। इस पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। तहरीर देने के दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, सह मीडिया प्रभारी पीयूष त्रिपाठी मौजूद रहे। आरोपी सपा नेता जहानगंज के मूल निवासी हैं। उनकी गैस एजेंसी भी। इन दिनों वह परिवार सहित शहर की आवास-विकास कालोनी में रह रहे हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शहर कोतवाली में मुकदमा लिखा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed