फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Repair of Panchal Ghat bridge from tomorrow, big vehicles will be closed

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल की मरम्मत कल से, बड़े वाहन होंगे बंद

Fri, 28 Feb 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Repair of Panchal Ghat bridge from tomorrow, big vehicles will be closed
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट जर्जर पुल की मरम्मत दो मार्च से शुरू होगी। इससे बड़े वाहनों का एक माह के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इन वाहनों को 65 किमी. का चक्कर लगाना होगा। हालांकि, पांचाल घाट पुल से बाइक, कार आदि छोटे वाहन निकलते रहेंगे।
विज्ञापन



इटावा-बरेली हाईवे काे चाैड़ीकरण कर नेशनल हाईवे 730 सी में परिवर्तित किया गया है। इससे हाईवे पर यातायात का दबाव भी बढ़ा है। वहींं, पांचाल घाट पुल की चौड़ाई कम होने के साथ ही अब जर्जर हो चला है। भारी वाहन निकलने के दौरान पुल कंपन करने लगता है। एनएचएआई की ओर से अब दो मार्च से पुल की मरम्मत शुरू कराई जाएगी। इसके लिए बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इससे मरम्मत कार्य के दौरान ट्रक, बस आदि भारी वाहन पुल से नहीं निकल सकेंगे।
विज्ञापन

मैनपुरी की ओर से फर्रुखाबाद आने वाले बड़े वाहनों को मोहम्मदाबाद के रोहिला चौराहे से मोड़ा जाएगा। यह वाहन नवाबगंज, शमसाबाद, ढाईघाट गंंगा पुल से होते हुए मिर्जापुर, जरियनपुर से अमृतपुर, राजेपुर होते हुए डबरी के पास हाईवे पर निकाले जाएंगे। वहीं, शाहजहांपुर, हरदोई से आने वाले वाहनों को डबरी तिराहे से मोड़कर इसी रास्ते से होकर रोहिला चौराहे पर हाईवे से मिलाया जाएगा। छिबरामऊ से आने वाले वाहनों को बहोरिकपुर से मोड़कर निकाला जाएगा। पुल की मरम्मत के दौरान रूट डायवर्जन की जानकारी के लिए सभी तिराहे, चौराहे सहित 10 स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने के साथ ही पांच बैरियर लगाए जाएंगे। इससे भारी वाहनों को सफर तय करने के लिए करीब 65 किमी. दूरी अधिक तय करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुल से बाइक, कार व छोटे वाहन निकलते रहेंगे

पांचाल घाट पुल की मरम्मत के लिए बड़े वाहनों का एक माह के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान भारी वाहनों को मोड़ने के साथ ही बाइक, कार, एंबुलेंस व छोटे वाहन सीधे पांचाल घाट पुल से होकर गुजरते रहेंगे।

प्रात: चार बजे से आठ बजे तक निकलेंगे आलू भरे वाहन
इन दिनों किसान आलू का शीतगृहों में भंडारण कर रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने शीतगृहों में भंडारण के लिए आलू लेकर जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों को पुल से निकलने के लिए सुबह चार बजे से सुबह आठ बजे तक चार घंटे के लिए छूट दी गई है। इसके बाद लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने पर भी रोक रहेगी।




रामनगरिया क्षेत्र में बनेगा अस्थायी बस अड्डा
फर्रुखाबाद से जनपद हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली आदि स्थानों के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रामनगरिया क्षेत्र गंगा की रेती में अस्थायी रोडवेज बस अड्डा बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को पुल पार करने के बाद गंतव्य के लिए वाहन मिल सकेंगे। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि दो मार्च से पांचाल घाट पुल की एनएचएआई द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान ट्रक, बस आदि बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। छोटे वाहन कार, बाइक, एंबुलेंस आदि सीधे पुल से निकलते रहेंगे। नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed