{"_id":"65ee10a9ee90249c3f028347","slug":"renovation-of-shyamagate-stopped-due-to-demonstration-of-women-along-with-councilor-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-109218-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सभासद के साथ महिलाओं के प्रदर्शन से श्यामागेट का जीर्णोद्धार रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सभासद के साथ महिलाओं के प्रदर्शन से श्यामागेट का जीर्णोद्धार रुका
विज्ञापन
कायमगंज। नगर में पालिका की देखरेख में श्यामागेट के जीर्णोद्धार के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य को सभासद व उनके परिवार की महिलाओं ने प्रदर्शन कर रुकवा दिया। बाद में महिलाएं वहीं बैठ गईं। इसके बाद देर शाम को वहां से चलीं गईं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
वर्ष 2022 में नगर के मोहल्ला पाठक को जाने वाले मार्ग पर पूर्व पालिका अध्यक्ष श्यामाचरन रस्तोगी के नाम से बना जर्जर श्यामागेट गिर गया था। उसमें एक पिलर रह गया। इसके बाद पालिका के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र हरिओम रस्तोगी व सभासद पूजा शुक्ला के परिवार के बीच सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां मुकदमा चला।
अक्तूबर 2022 में न्यायालय ने गेट के जीर्णोद्धार के लिए सशर्त आदेश किया। इसमें कहा गया कि पूर्व पालिकाध्यक्ष के परिजन जीर्णोद्धार के लिए धनराशि खर्च करेंगे। पालिका की देखरेख में काम होगा। रविवार को एसडीएम ने निर्माण कार्य शुरू कराया, तो सभासद के परिजनों ने उसका विरोध किया। इसके बाद सभासद पूजा शुक्ला के साथ परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। महिलाओं के विरोध पर काम रुक गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता का प्रयास शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में सभासद पूजा शुक्ला के पति दीपक शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद अपर कोर्ट में अर्जी दायर की थी। उस पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार ने पुनः निर्माण कराने से इंकार करते हुए कोर्ट में अर्जी दी थी।
इस मामले में पालिका अध्यक्ष डॉ शरद कुमार ने बताया कि प्रशासन पालिका की देखरेख में श्यामागेट का जीर्णोद्धार करा रहा है। विरोध करने वालों के भी समस्या को देखते मामले का निस्तारण होना बेहतर है।
एसडीएम यदुवंश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गेट का काम कराया जा रहा है। कानून हाथ में लेकर जो भी विरोध करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।