फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Religious programs boom in the city of faith, procession turns out

रामलीला में लीन भक्त, निकली शोभायात्रा

Sun, 07 Feb 2021 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Religious programs boom in the city of faith, procession turns out
रामनगरिया मेला के वैदिक क्षेत्र में यज्ञ में आहूंतियां डालते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
आस्था की नगरी में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम, निकली शोभायात्रा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम है। रामलीला मंचन, भागवत कथाओं में भक्तजन लीन हैं। भंडारे चल रहे हैं। भोर होते ही हर-हर गंगे के उद्घोष से माहौल भक्तमय हो जाता है। रविवार को मेला क्षेत्र में निकली शोभायात्रा में ढोल, नगाड़े और झांकियों ने मन मोह लिया।
पांचाल तट पर बसी श्रीराम की नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। साधु-संतों के क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम है। स्वामी सत्यस्वरूप महाराज के क्षेत्र में चल रही रामकथा का कल्पवासी रसपान कर रहे हैं। बच्चा स्वामी के क्षेत्र में प्रतिदिन नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक होता है। यहां दिन में कई घंटे श्रीमद्भागवत कथा होती है। एक माह के लिए कल्पवास के लिए आईं महिलाएं और पुरुष पूजा पाठ कर भजन-कीर्तन में लीन रहते हैं। शाम की गंगा आरती के बाद दीपदान की होड़ रहती है।
विज्ञापन

रविवार को शीतला आश्रम से महंत श्रवण स्वरूप ब्रह्मचारी की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्षता कर रहे दंडी स्वामी रामप्रकाश की देखरेख में शोभायात्रा में ढोल, नगाड़े की थाप पर साधु झूम रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा होती रही। पालकी में विराजमान ठाकुरजी महाराज की कल्पवासी आरती उतार रहे थे। गंगा तट पर पहुंच कर गंगा स्नान कराकर पूजा अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा का समापन आश्रम में पहुंच कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लज्जाराम आश्रम, राजेश्वरा आश्रम ब्रह्म चेतन, सेवा आश्रम, वीरेंद्र आश्रम, हनुमान आश्रम आदि साधु संत मौजूद रहे। सांस्कृतिक पांडाल में कानपुर नगर बाल सखामंडल के कलाकारों के रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों में कर्ण तिवारी, मनीष तिवारी, प्रभाकांत तिवारी, संजय बाजपेई आदि ने राम जन्म, नारद मोह की लीला का मंचन किया।
बाजार में खूब हुई खरीदारी
रविवार की वजह से मेले में ज्यादा रौनक दिखी। लोगों ने गंगा स्नान के बाद खूब खरीदारी की। बच्चों व महिलाओं ने झूले का आनंद उठाया।
सर्वोदय मंडल जिलाध्यक्ष से विवाद
मेला स्टैंड के दूसरी तरफ वसूली करने पर सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह से विवाद हो गया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। उन्होंने एसडीएम और मेला पुलिस को जानकारी दी है।
सीडीओ ने चरित्र निर्माण शिविर का किया उद्घाटन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में वैदिक क्षेत्र में चरित्र निर्माण शिविर का उद्घाटन सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैसिया ने ऊँ नाम के ध्वज का आरोहण करके किया। सीडीओ ने कहा कि चरित्र निर्माण शिविर में आकर मनुष्य को वेदों को पढ़ कर अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए। बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। बच्चों को संस्कारवान बनाएं।
अपने से बड़ों का सम्मान व माता-पिता का आदर करना चाहिए। जब बच्चे मोबाइल से दूर रहेंगे, तो संस्कारी बनेंगे। इस समय खराब स्थिति को सुधारने के लिए आर्य समाज के बताए रास्ते पर चलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद ने आर्य समाज के लिए जो त्याग किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने सीडीओ को वैदिक साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में आचार्य ओमकार व हरिओम शास्त्री ने यज्ञ कराया। यजमान अनिल कुमार के साथ कई श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस मौके पर डॉ. हरिदत्त द्विवेदी, भाष्कर दत्त द्विवेदी, संदीप आर्य, अर्चना द्विवेदी, शिवराम आर्य, देवपाल सिंह, क्षत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed