{"_id":"680fc56ff55c90497b06cc8f","slug":"relief-from-heat-due-to-clouds-in-the-sky-mercury-dropped-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-123453-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आसमान में छाए बादलों से गर्मी से राहत, पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आसमान में छाए बादलों से गर्मी से राहत, पारा गिरा
Mon, 28 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विगत तीन दिनों से चल रही हवा और आसमान में बादलों से पारा लुढ़ककर 42 से 38 डिग्री तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली। झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने से किसान खुश हैं। वहीं मक्का, गन्ना, मूंगफली में समय देकर पानी लगाने से फायदा मिलेगा।
विगत सप्ताह से चल रही तेज पुरवाई के साथ बादल घिर आए हैं। हवा में ठंडक होने से तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। शनिवार से सोमवार तक रात में बादल रहने, दिन में सूर्य की तपिश मंद पड़ने से भीषण गर्मी से निजात मिली है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से लुढ़ककर 38 डिग्री तक आ पहुंचा। दिन में बादलों की लुकाछुपी के चलते लोगों ने राहत की सांस ली।
राजेपुर क्षेत्र के किसान रमेश चंद्र, रामफेरे, नन्हकू, सुखराम का कहना है कि यदि बारिश होती है तो मक्का, गन्ना, मूंगफली और सब्जी की फसलों का खासा फायदा होगा। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में किसानों के गेहूं खेतों में पड़े होने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आसमान में बादल देख किसान गेहूं की फसल को काटने और भूसा सुरक्षित करने में जुटे रहे। वहीं यदि तेज बारिश होती है तो पालेज की फसल तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, लौकी आदि को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।