{"_id":"59247f794f1c1be43b535f71","slug":"regarding-the-encroachment-removed-by-the-municipality-shopkeepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों से नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों से नोंकझोंक
फर्रुखाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
घुमना बाजार में कब्जे हटाने पहुंचे कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता के नेतृत्व में लालगेट से लेकर तहसील तिराहा तक फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। 4700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
दोपहर करीब 12:30 बजे ईओ के साथ टीएस रामकिशोर कमल, जेई मुकेश जायसवाल, आरआई वीरेंद्र कुमार और सर्वेयर रूपम कुमार आदि पालिका कर्मचारी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर लालगेट पहुंच गए। पालिका अफसरों और कर्मचारियों ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। जिन दुकानदारों के तख्त व लोहे के बोर्ड फुटपाथ पर रखे थे, उन्हें जब्त कर लिया गया। लालसराय, घुमना बाजार, नेहरू रोड, पक्कापुल, तिकोना चौकी से लेकर तहसील तिराहा तक फुटपाथ से दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया गया।
घुमना बाजार, नेहरू रोड और लालसराय टंकी के पास कुछ दुकानदारों की अतिक्रमण हटाने को लेकर ईओ से हल्की नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। सख्ती देख अधिकतर दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिए। ईओ ने बताया कि बुधवार को रेलवे रोड से ठंडी सड़क तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। दुबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।