{"_id":"6a8f3b6ee39b3ea48108c0cd","slug":"notice-issued-over-delays-in-pension-files-dispute-between-accountant-and-dios-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-147539-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेंशन पत्रावलियों में देरी पर नोटिस, लेखाकार व डीआईओएस में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेंशन पत्रावलियों में देरी पर नोटिस, लेखाकार व डीआईओएस में विवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने लेखाकार को पेंशन और जीपीएफ से संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण में देरी पर नोटिस जारी किया है। आईजीआरएस शिकायत का हवाला देते हुए तीन दिन के अंदर लंबित पत्रावलियों का निस्तारण करने का आदेश दिया है। 27 अगस्त तक काम पूरा न होने पर अगस्त का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। इसी बात पर लेखाकार व जिला विद्यालय निरीक्षक के बीच विवाद हो गया। लेखाकार ने हर कागज पर हस्ताक्षर के लिए रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया।
जिला जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी नोटिस में कहा कि स्वामी आत्मदेव गोपालानंद इंटर कॉलेज ऊगरपुर की सादिया खान की पारिवारिक पेंशन पत्रावली छह फरवरी को लेखाकार राजकुमार को उपलब्ध कराई गई थी। करीब सात माह बाद भी निस्तारण न होने पर आईजीआरएस पर शिकायत कर दी। इसके अलावा मेजर शिवदयाल इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद के सहायक अध्यापक के परिवार को पेंशन, रामस्वरूप शहीद इंटर कालेज मेरापुर के परिचारक दिनेश देव मिश्र की पेंशन पुनरीक्षण पत्रावली, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद के सहायक अध्यापक धीरज लाल की पारिवारिक पेंशन व जीपीएफ, पत्रावली, सहायक अध्यापक राबर्ट रायल करन की जीपीएफ, प्रवक्ता जगदीप लाल व मनोज कुमार सक्सेना परिचारक की जीपीएफ की पत्रावली लंबित है। पत्रावलियों का निस्तारण न होने पर नोटिस जारी कर दिया।
लेखाकार ने जिला विद्यालय निरीक्षक के पास जाकर अपना पक्ष रखा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। लेखाकार का आरोप है कि कार्यालय में किसी कागज पर हस्ताक्षर कराने के लिए ले जाते हैं तो जिला विद्यालय निरीक्षक कहते हैं कि इसमें कुछ मिला है या नहीं। हर काम में रुपये लेते हैं और इसके बाद अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
लेखाकार का कहना है कि एक मामले में एक बाबू से सात हजार रुपये लिए हैं। मंगलवार को अपने कार्यालय में उन्हें व लिपिक प्रेमचंद्र को बुलवाया था। लिपिक से कहा कि लेखाकार के पास कितनी पत्रावली हैं, उनको नोटिस दो। इसी बात पर विवाद हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि लंबित पत्रावली के बारे में कई बार मौखिक कह चुका था। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। नोटिस दिए जाने पर बदनाम करने की धमकी दी है। जो भी आरोप लगाए, वह गलत हैं।