फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Faces lit up upon receiving the gift of a saree and sweets, along with a free journey.

Farrukhabad News: मुफ्त सफर के साथ साड़ी और मिठाई का तोहफा पाकर खिले चेहरे

Thu, 27 Aug 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up upon receiving the gift of a saree and sweets, along with a free journey.
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट में बुधवार को हुए कार्यक्रम में रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर के साथ साड़ी और मिठाई का तोहफा पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। विधायक बोलीं- अब भाई को राखी बांधने जाने के लिए खर्च का रोड़ा नहीं आएगा। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि 27 अगस्त की शाम छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिला व उसके साथ एक सहयोगी रोडवेज बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार महिलाओं से खचाखच भरा था। विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभि, डीएम डॉ. अंकुर लाठर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि ने लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण देखा। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। साथ ही लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बस का सफर आजीवन मुफ्त कर दिया है। वह अपना आधार कार्ड बस कंडक्टर को दिखाएं, 60 वर्ष से अधिक आयु होने पर टिकट नहीं लगेगा।
विज्ञापन

इसके बाद 300 से अधिक महिलाओं को साड़ी व मिठाई का डिब्बा उपहार में दिया गया। उन्हें स्वल्पाहार भी कराया गया। इस दौरान रोडवेज एआरएम राजेश कुमार, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम व विधायक ने स्टाल पर बंधवाई राखी
सभागार परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टाल लगाए थे। महिलाओं ने अपने हाथाें से राखी बनाकर स्टाल सजा रखे थे। जिलाधिकारी डाॅ. अंकुर लाठर, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभि, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने स्टाल देखे और सभी ने राखी की खरीदारी की। समूह की महिलाओं से डीएम व विधायकों ने अपने हाथ पर राखी बंधवाकर पांच-पांच सौ रुपये उपहार में दिए। स्टालों पर राखी, चूड़ी-कंगन, शर्ट आदि उत्पादों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed