{"_id":"6a8f3ba9812a7c89e40f5f8c","slug":"brother-in-law-stabs-sister-in-law-multiple-times-her-condition-is-critical-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147544-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: देवर ने चाकू से किए कई प्रहार, भाभी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: देवर ने चाकू से किए कई प्रहार, भाभी की हालत गंभीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया निवासी महिला पर देवर ने चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराकर घायल बहन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
जनपद हरदोई के थाना सांडी क्षेत्र के गांव मानीमऊ निवासी बालकराम ने सिविल लाइन मड़ैया निवासी रंजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बालकराम ने बताया कि उसके बहनोई राजेश की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बहन गिरजा देवी के तीन बच्चों में बेटा अभिषेक (14), बेटी वैष्णवी (9) व शीतला (7) हैं।
बहनोई की मौत के बाद देवर रंजीत ही बहन व बच्चों की देखभाल करता था। मंगलवार को रंजीत ने उसकी बहन गिरजा देवी से मारपीट की। हाथ व पैर में चाकू से आठ प्रहार किए। इससे बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। भांजे अभिषेक की सूचना पर शाम करीब 7:30 बजे बहन के घर पहुंचा तो वह अपने कमरे में लहूलुहान हालत में अचेत पड़ी मिली। घायल बहन को ले जाकर उसने कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल जांच में बहन के शरीर पर 19 चोटें पाई गईं। बुधवार शाम तक घायल गिरजा देवी बदहवास हालत में रहीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।