फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Referrals are becoming disabled due to lack of mental specialist and bera machine.

Farrukhabad News: मानसिक रोग विशेषज्ञ व बेरा मशीन न होने से दिव्यांग हो रहे रेफर

Mon, 16 Dec 2024 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Referrals are becoming disabled due to lack of mental specialist and bera machine.
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को लगे दिव्यांग बोर्ड में मानसिक रोग विशेषज्ञ न होने से दो मरीज रेफर किए गए। वहीं बेरा मशीन न होने से भी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिव्यांगों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


दिव्यांग बोर्ड में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने 54 दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा सक्सेना ने 16 दिव्यांगों का परीक्षण किया। ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत ने मूक बधिरों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

जनपद में बेरा मशीन न होने से श्रवण बाधिता का प्रतिशत नापने के लिए दिव्यांगों को लखनऊ के लिए रेफर करना पड़ रहा है। जुलाई से अब तक श्रवण बाधित 42 दिव्यांग रेफर हो चुके हैं। वहीं मानसिक रोग विशेषज्ञ न होने से मानसिक रोगियों का दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। सोमवार को भी दो मानसिक रोग कानपुर के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि विभाग में मानसिक रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे मानसिक रोगियों को रेफर करना मजबूरी है। बेरा मशीन की व्यवस्था मेडिकल काॅलेजों में ही होती है। वहीं पूरा सेटअप बन सकता है। इसी वजह से दिव्यांगों को जांच के लिए रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed