फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Refer disabled patient returned by medical college

Farrukhabad News: रेफर दिव्यांग मरीज को मेडिकल काॅलेज ने लौटाया

Fri, 07 Apr 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 07 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Refer disabled patient returned by medical college
फर्रुखाबाद। इलाज के लिए दिव्यांग को लोहिया अस्पताल से सैफई मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज ने भी जब हाथ खड़े कर दिए तो लोहिया में उसका दोबारा इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन

हरदोई निवासी रामनिवास (65) राजेपुर थाने के गांव कुबेरपुर कुतुलूपुर निवासी वृद्ध बहन सावित्री देवी के यहां रहते हैं। उनका 12 साल पहले दिल्ली में मार्ग दुर्घटना में एक पैर कट गया था। कुछ दिन पहले उनके एक हाथ और पैर में गलन शुरू हो गई। हालत बिगड़ी तो बहन सावित्री देवी ने गुरुवार शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद पाया कि उनके हाथ और पैर दोनों ही काफी गल चुके हैं। लिहाजा यहां इलाज संभव नहीं है। रामनिवास को सैफई रेफर कर एंबुलेंस से भेज दिया गया।
विज्ञापन

सावित्री देवी ने बताया कि रात 12 बजे सैफई मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में पहुंची। वहां एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उन्हें कमरे से बाहर ले जाने को कहा। जब उन्होंने भर्ती की बात कही तो कहा कि सुबह क्यों नहीं लाईं। यहां कोई इलाज नहीं होगा, बाहर ले जाएं। महिला ने रेफर करने की बात कही तो इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री ने बताया कि रात भर अस्पताल के बाहर बैंच पर ही भूखे लेटी रही। साथ में मौजूद भतीजे नीरज ने रुपये की व्यवस्था की। इसके बाद निजी एंबुलेंस को 2500 रुपये देकर दोपहर 12 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी के डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि गलन अधिक है। सर्जन को दिखाकर इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed