फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Records of tube well department were checked on the second day as well

शासन की टीम ने दूसरे दिन भी नलकूप विभाग के रिकार्ड खंगाले

Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Records of tube well department were checked on the second day as well
फर्रुखाबाद। शासन से भेजी गई जांच टीम ने राजकीय नलकूप विभाग में दूसरे दिन भी भुगतान संबंधी रिकार्ड खंगाले। कैशबुक से भी मिलान किया गया। इससे जिम्मेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। लेखाकार से हस्ताक्षर कराए बिना करोड़ों का भुगतान करना विभागीय अधिकारियों के गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन

राजकीय नलकूप विभाग में लेखाकार से हस्ताक्षर कराए बिना करोड़ों का भुगतान किया गया है। इसकी जांच के लिए शासन से सोमवार को टीम आई और उसने विभाग में डेरा डाल दिया। मंगलवार को दूसरे दिन भी जांच अधिकारियों ने भुगतान संबंधी रिकार्ड खंगाले। पता चला है कि नवंबर 2021 में पंपहाउस निर्माण के लिए गुपचुुप तरीके से टेंडर निकाले गए थे।
विज्ञापन

जांच टीम ने टेंडर के प्रचार-प्रसार के संबंध में पूछताछ की तो जिम्मेदार जवाब नहीं दे सके। भुगतान में कई बिल वाउचरों पर लेखाकार के हस्ताक्षर नहीं मिले। बताया जा रहा है कि लेखाकार ने भुगतान के कुछ बिल वाउचरों पर आपत्तियां लगाई थीं, जिनका निस्तारण नहीं किया गया और पत्रावली वापस लेकर भुगतान कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद लेखाकार को दरकिनार कर लाखों का भुगतान किया गया। मार्च में एक करोड़ 70 लाख के बिल वाउचरों में एक-दो को छोड़कर अधिकांश पर लेखाकार के हस्ताक्षर नहीं हैं। अधिशासी अभियंता के हस्ताक्षर से ही भुगतान कर दिया गया। अधिशासी अभियंता का कहना है कि लेखाकार ने हस्ताक्षर किए ही नहीं, जबकि लेखाकार का कहना है कि उन्हें चेक करने के लिए भुगतान की पत्रावलियां ही नहीं दी गईं।

फिलहाल जांच कमेटी के तीनों अधिकारी टेंडर, वर्कआर्डर, कैशबुक व रजिस्टर खंगालने में जुटे हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट सीधे वित्त नियंत्रक को सौंपी जाएगी। जांच होने से जिम्मेदारों के चेहरों की हवाइयां उड़ी हैं। खंड कार्यालय की बजाय अधिशासी अभियंता के सरकारी आवास पर पत्रावलियां मंगाकर जांच करने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed