फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Recommendation of action on two staff nurses for negligence

लापरवाही में दो स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की संस्तुति

Sat, 29 Oct 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of action on two staff nurses for negligence
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में अज्ञात मरीज की मौत के मामले में सीएमएस ने लापरवाह दो स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों स्टाफ नर्स चार्ज दिए बिना ही ड्यूटी छोड़कर चली गई थीं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अज्ञात मरीज की शुक्रवार सुबह मौत होने की सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने बाद अस्पताल कर्मचारियों में खलबली मची।
विज्ञापन

डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव से जांच कराई। इसमें ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया। इस पर सीएमएस डॉ.राजकुमार गुप्ता ने तीन सदस्यीय कमेटी से पूरे मामले की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा कि 27 अक्तूबर की रात 10 बजे डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने मरीज को देखकर रजिस्टर पर दवाई लिखी और नर्स को उपचार के संदर्भ में जानकारी दे दी।
रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक स्टाफ नर्स विदेह कुमारी व संविदा स्टाफ नर्स शाइना की ड्यूटी थी। दोनों ड्यूटी छोड़ते समय आने वाली स्टाफ नर्स राजेश कुमारी को चार्ज दिये बिना चली गईं।

राजेश कुमारी ने सुबह 9:10 बजे मरीज को गंभीर हालत में देखकर ईएमओ डॉ. कृष्णकुमार को बुलाया। ईएमओ ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।
मरीज की बीमारी से मौत हुई है। ड्यूटी में लापरवाही के मामले में दोनों स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।
उन्होंने यह भी कहा कि 210 बेड के अस्पताल में स्टाफ नर्स के 36 पदों के सापेक्ष मात्र 12 की तैनाती है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि स्थायी स्टाफ नर्स के खिलाफ सीएमएस द्वारा कार्रवाई की जाएगी, जबकि संविदा स्टाफ नर्स के खिलाफ वह चेतावनी पत्र जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed