फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Raw drain broken, dirty water filled in the fields

कच्चा नाला कटने से 125 बीघा की फसलें जलमग्न

Sun, 12 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raw drain broken, dirty water filled in the fields
फर्रुखाबाद। चोक कच्चा नाला टूटने से रबन्ना गुलजार बाग के पास करीब 125 बीघा खेतों में गंदा पानी भर गया। कई किसानों की फसलें भी खराब हो चुकी हैं। पानी भरा होने से किसान अगली फसल के लिए खेतों की जुताई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के करीब 12 मोहल्लों का गंदा पानी नाले से रबन्ना गुलजार बाग की ओर जाता है। बीबीगंज के पास नाला कच्चा है। मलबा भरने से कर्बला के पास नाला कट गया। इससे नाले का पानी रबन्नागुलजार बाग के आसपास के खेतों में भर रहा है। गंदा पानी भरने से कई किसानों की धान, भिंडी, सेम आदि की फसलें खराब हो चुकी हैं। खेत में पानी भरा होने से अगली फसल के लिए खेतों की जुताई भी नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

ईओ रविंद्र कुमार ने कहा कि कर्बला के पास नाले का पानी दूसरी तरफ वाले नाले में चला जाता है। यदि वहां बंद हो गया है, तो सोमवार को जेसीबी से सफाई करा दी जाएगी। खेतों में पानी भरने की अभी तक किसी ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले
किसान तेज सिंह ने बताया कि आठ बीघा में भिंडी की फसल बोई थी। खेत में एक फीट पानी भरा हैै। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नाला पक्का होता तो नुकसान न होता।
अरविंद शाक्य ने बताया कि सेम और धान की फसल में पानी भर गया था। धान की फसल जैसे-तैसे ऊपर-ऊपर से काटी। सेम की फसल खराब हो गई। अब जोताई नहीं कर पा रहे हैं।

विमला देवी ने 13 बीघा जमीन बटाई पर ली थी। नाले का गंदा पानी खेतों में भरने से फसल की बुवाई नहीं कर पाईं। परिवार पालने के लिए मजदूरी करनी पड़ रही है।
संजय कुमार ने बताया कि खेत में धान बोए थे। पहले बारिश अब नाले का पानी खेत में भर गया है। पानी भरने से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed