फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ravan effigy will be burn in raman stadium

Farrukhabad News: रमन स्टेडियम में होगा दशहरा मेला, 21 को जलेगा रावण का पुतला

Sat, 17 Oct 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
ravan effigy will be burn in raman stadium
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में करीब 125 वर्षों से हो रहे दशहरा मेले का इस बार स्थान बदल गया है। करियप्पा मैदान में होने वाला मेला और रावण के पुतले का दहन अब रमन स्टेडियम में होगा। 18 से 21 अक्तूबर तक मेले के लिए सैन्य रेजिमेंट से अनुमति मिल गई है। 21 अक्तूबर को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नए स्थल पर रामलीला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक हुई। नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने श्री रामलीला कमेटी फतेहगढ़ के पदाधिकारियों से आयोजन की कार्ययोजना, प्रवेश और निकास मार्गों की जानकारी ली।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल डीके चतुर्वेदी ने बताया कि आम लोगों के लिए सीएमओ कार्यालय के सामने स्थित आरआरसी मैदान के द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। मेले में आने और वापस जाने के लिए यही निर्धारित मार्ग रहेगा। रास्ते के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराकर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। वीआईपी अतिथियों को डाकघर के पीछे वाले मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एड्जुटेंट कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सीके कदम ने कहा कि सैन्य क्षेत्र में आम लोगों को निर्धारित रास्तों से ही आने-जाने की अनुमति होगी। अन्य स्थानों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सैन्य क्षेत्र के भीतर सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना के जवान संभालेंगे।
कमेटी अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने बताया कि अग्निशमन विभाग से फायर टेंडर और नगरपालिका से टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। सेना व पुलिस के जवानों के साथ कमेटी के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। सीओ सिटी अभय वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

रवीश द्विवेदी ने बताया कि करियप्पा मैदान की अनुमति नहीं मिलने के कारण इस बार आयोजन स्थल बदलना पड़ा है। नए मैदान में प्रवेश, निकास, रोशनी, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को ध्यान में रखकर व्यवस्था की जा रही है। बैठक में मुन्ना लाल वार्ष्णेय, महामंत्री पंकज अग्रवाल, रविंद्र वैश्य सहित सेना के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed