फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ration quota suspended in Ghatauli, license canceled in black marketing

Farrukhabad News: घटतौली में राशन कोटा निलंबित, कालाबाजारी में लाइसेंस निरस्त

Thu, 20 Jun 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 20 Jun 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ration quota suspended in Ghatauli, license canceled in black marketing
फर्रुखाबाद। राशन घटतौली व कार्डधारकों से अभद्रता की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर कोटेदार का अनुबंध निलंबित कर दिया गया। वहीं, कालाबाजारी में निलंबित चल रहे कोटेदार के स्पष्टीकरण न देने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज के मोहल्ला बरतल के कोटेदार राकेश कुमार के खिलाफ 18 जून को जिलाधिकारी से राशन की घटतौली व कार्डधारकों से अभद्रता की शिकायत की गई। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने पूर्ति निरीक्षक कायमगंज के साथ कोटे की दुकान पर जाकर जांच की। कार्डधारकों ने दो किलो राशन कम देने का लिखित बयान दर्ज कराया। अनियमितताओं के क्रम में डीएसओ ने कोटेदार राकेश कुमार का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया। इसके अलावा गांव तुर्कललैया की कोटेदार रामा देवी की दुकान का अनुबंध पत्र राशन की कालाबाजारी व गंभीर अनियमितताओं में निलंबित चल रहा था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ उन्हें स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

कोई जवाब न मिलने से जिलाधिकारी के आदेश पर डीएसओ ने निलंबित कोटेदार रामादेवी की जमानत राशि जब्त कर अनुबंधपत्र निरस्त कर दिया गया। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने सभी कोटेदारों को राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक व खाद्य अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पारदर्शिता से राशन वितरण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed