{"_id":"61db22c9cc25033c521ac012","slug":"rashan-farrukhabad-news-knp6744600162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के चलते कोटेदारों ने नहीं बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के चलते कोटेदारों ने नहीं बांटा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आचार संहिता लागू होेने से कोटेदारों ने रविवार को राशन वितरण नहीं किया। राशन के साथ मुफ्त मिलने वाले चना, तेल, नमक के पैकेट पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के फोटो छपे हैं। इससे कोटेदारों ने राशन वितरण नहीं किया।
खाद्य विभाग की गोदामों से कोटेदारों को राशन(गेहूं, चावल) के साथ कार्डधारकों को निशुल्क बांटने के लिए चना, नमक व तेल(रिफाइंड) के पैकेट दिए गए हैं। इन पैकेटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री की फोटो छपी है। कोटेदारों ने छह जनवरी से राशन वितरण शुरू कर दिया। तीन दिन से हो रही बारिश के चलते गोदामों से उठान धीमी है। इससे अब तक 60 से 70 प्रतिशत कोटेदारों को ही राशन मिल सका है। शनिवार को आचार संहित लग गई।
देर शाम आदेश आने के बाद शासन ने फोटो वाले पैकेटों के वितरण पर रोक लगाने के आदेश दिए तो अधिकारियों ने व्हाट्स एप पर मैसेज कर कोटेदारों को सूचित किया और अग्रिम आदेशों तक फोटो वाले पैकेट न बांटने के निर्देश दिए हैं। इससे रविवार को अधिकांश कोटेदारों ने राशन वितरण नहीं किया।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद में तीन लाख 55 हजार 419 कार्डधारक हैं। सभी को राशन के साथ नमक, चना व तेल का पैकेट मुफ्त दिया जाना है। इस माह गोदामों पर 40 प्रतिशत पैकेट प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो वाले आए हैं, जबकि 60 प्रतिशत बिना फोटो के हैं। अब तक करीब 20 प्रतिशत राशन वितरण हो चुका है। आचार संहिता लागू हो जाने के अग्रिम आदेशों तक फोटो वाले पैकेट के वितरण पर रोक लगा दी गई है। बिना फोटो वाले पैकेट के साथ राशन वितरण किया जा सकता है।