{"_id":"644eb7a31a372758e00f78d4","slug":"raped-by-making-obscene-photos-and-videos-farrukhabad-news-c-12-1-209456-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म
Mon, 01 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 01 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। मायके में अकेली देख एक विवाहिता से दुष्कर्म करते वक्त अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद वह वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने धमकी देकर 50 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद फोटो और वीडियो पति के मोबाइल पर भेज दिए। पीड़िता ने आरोपी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का गौतमबुद्धनगर के थाना बिशरख के गांव में विवाह हुआ है। वह अपने मायके में थी, तभी छह सितंबर 2021 को शाम चार बजे थाना कंपिल के गांव चांदपुर कच्छ निवासी सुमित सक्सेना उर्फ सोनू घर में घुस आया। सोनू ने महिला को कमरे में बंद कर चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। उसी समय अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। वह कानों की झुमकी ले गया। सोनू ने अश्लील वीडियो व फोटो ससुरालियों को भेजने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला व परिजनों ने डिलीट करने की बात कही, तो उसने 50 हजार रुपये मांगे। महिला के परिजनों ने रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी सोनू परेशान करता रहा। इसके बाद सोनू ने परिजनों से मिलकर मारपीट कर दी। 12 अप्रैल को महिला ससुराल गई, तो सोनू ने पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुमित सक्सेना उर्फ सोनू, उसके पिता राकेश, मां मिथलेश, भाई भानू व अमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।