फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rape victim accuses CO and outpost in-charge of threatening her

Farrukhabad News: दुष्कर्म पीड़िता ने सीओ व चौकी इंचार्ज पर लगाया धमकाने का आरोप

Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rape victim accuses CO and outpost in-charge of threatening her
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म पीड़ित ने सीओ सिटी व चौकी इंचार्ज पर जांच के नाम पर धमकाने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से जनता दरबार में गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र की चौकी पांचाल घाट के एक गांव निवासी किशोरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता दरबार में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके साथ एक सराफा व्यापारी व चाची के भाई ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में 29 सितंबर को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने तीस सितंबर से लेकर चार अक्तूबर को तीन बार थाने में बुलाकर प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बनाकर धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि पांचाल घाट चौकी इंचार्ज सराफा व्यापारी का करीबी दोस्त है। आरोपी के परिजन भी उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़िता को इस मामले में कार्रवाई करवाने का भरोसा दिया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले जांच की है। एक बार पीड़िता को बुलाया। वह ताऊ व ताई के साथ आई थी। महिला पुलिस ने उसके बयान लिए थे। मामला संदिग्ध है। शीघ्र ही घटनाक्रम का खुलासा करेंगे। इसमें सभी दोषी जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed