{"_id":"2784234d4178cead4541e6bc3db7d307","slug":"rape-hindi-news-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में लुटी बेटियों की आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में लुटी बेटियों की आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल/कमालगंज (फर्रुखाबाद)। नवरात्र पर्व पर कंपिल और कमालगंज में दो बेटियों की आबरू लूट ली गई। कंपिल थाना क्षेत्र में घर में घुसे युवक ने बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप किया। बालिका के बेहोश होने पर हमलावर मौके से भाग गया। कमालगंज थाना क्षेत्र में छप्पर में लेटी मंदबुद्घि किशोरी को युवक ट्यूबवेल पर उठा ले गया और रेप किया। परिजनों के आने पर आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला अपने 14 साल के बेटे और 11 साल की बेटी के साथ घर में रहती है। महिला बुधवार को अपनी बड़ी बेटी की ससुराल जिला कांशीराम नगर गई थी। रात में उसका बेटा रामबारात देखने चला गया। इस दौरन उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ला गंगा टोला निवासी उमेश यादव घर में घुस आया। उसके बालिका से रेप किया।
विज्ञापन
उसके बेहोश होने पर भाग निकला। होश में आने पर बालिका ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने उमेश यादव के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
उधर, कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय मंदबुद्घि किशोरी घर के बाहर पड़े छप्पर में सो रही थी। बुधवार रात करीब 9.30 बजे चमन नगरिया निवासी सुभाष जाटव उसे पास ही स्थिति ट्यूबवेल में उठा ले गया और रेप किया। किशोरी की चीख सुनने पर परिवार के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। परिजन किशोरी को थाने लाए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष जाटव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। एसओ यतेंद्र यादव ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।