{"_id":"009afdcb759d9d352edad6806ce05be1","slug":"ramsevak-said-senior-official-in-the-district-are-sleeping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसेवक बोले, जिले में सो रहे हैं आला अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामसेवक बोले, जिले में सो रहे हैं आला अफसर
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव पुलिस अधीक्षक और पार्टी के
विज्ञापन
विधायकों से नाराज हैं। इसकी शिकायत जल्द ही सीएम से करेंगे। उन्होंने कहा
कि एसपी और एएसपी से लेकर एसओ तक नींद में हैं। इससे अपराध लगातार बढ़ रहा
है। पुलिस की सुस्ती और अन्य अफसरों की कार्यप्रणाली की चिट्ठा तैयार कर
रहे हैं। पार्टी विधायकों को भी जनता के दुख-दर्द से मतलब नहीं है।
आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं । कप्तान से लेकर कोतवाल तक नींद में हैं। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों को बर्खास्त किया जाएगा। इस अवसर पर मंदीप सिंह और असलम शेर खां आदि मौजूद रहे।
इन तिथियों पर होनी हैं बैठकें
जिला व महानगर कमेटी की बैठक-माह के प्रथम शनिवार। विधानसभा क्षेत्र बैठक -माह की 5 तारीख, लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, महिला सभा व अधिवक्ता सभा की बैठक -माह की 8 तारीख, अल्पसंख्यक सभा, शिक्षक सभा, मजदूर सभा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ और सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक माह की 9 तारीख को होनी है।
राधेश्याम व सुलक्षणा सिंह बनीं अध्यक्ष
प्रदेश नेतृत्व ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव और महिला सभा का जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह को मनोनीत किया। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे दोनों पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने 15 दिन के अंदर कमेटी गठित करने के निर्देश दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को दिए हैं।