फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ram's marriage procession took place with musical instruments, aarti was performed

Farrukhabad News: गाजेबाजे संग निकली राम की बरात, आरती उतारी

Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ram's marriage procession took place with musical instruments, aarti was performed
राजेपुर। आदर्श रामलीला परिषद की देखरेख मे भगवान राम की बरात निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर लोग थिरकते चल रहे थे। रथों पर सवार देव स्वरूपों की आरती उतारकर पूजा की गई। कस्बे काे रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम रामलीला परिषद ने अग्रदेव गणेश की पूजा करके बरात का शुभारंभ किया। बरात बक्सपुर से शुरू हुई तो सबसे आगे गणेश की झांकी चल रही थी। उसके पीछे काली का अखाड़ा, राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ, ब्रह्मा, साईंबाबा, हनुमान, शंकर, दुर्गा, सूर्यदेव, सरस्वती, देवराज इंद्र, परशुराम, विष्णु, नरसिंह अवतार समेत 15 झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन

देव स्वरूपों को रथों पर सवार किया गया था। रास्तों को आकर्षक झालरों से सजाया गया। काली अखाड़ा में कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। ग्रामीणों ने जगह-जगह पर भगवान राम की आरती उतारकर स्वरूपों पर फूलों की वर्षा की। इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, उमेश सिंह, मनोज द्विवेदी, केपी सिंह, नरेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह व पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed