फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramganga is in spate, road to 10 villages closed

Farrukhabad News: रामगंगा उफान पर, 10 गावों का रास्ता बंद

Sat, 13 Jul 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ramganga is in spate, road to 10 villages closed
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। रामगंगा का जलस्तर उफान पर होने से निकटवर्ती नौ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। अमैयापुर मार्ग पर पानी बहने से 10 गांव का रास्ता बंद हो गया है। रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 40 सेमी ऊपर उठकर खतरे के निशान से मात्र 10 सेमी दूर रह गया है।
विज्ञापन

शनिवार को रामगंगा के जलस्तर में 30 सेमी की बढ़ोतरी हुई। इससे जलस्तर 136.70 मीटर से बढ़कर 137.00 मीटर पर पहुंच गया। जबकि खतरा का निशान 137.10 मीटर पर है। खो, हरेली, रामनगर से 6396 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से गांव हीरानगर, गुलरिया, कटैला, खाखिन, भावन, अमैयापुर पश्चिमी, गुड़ेरा, गैलहार, नीचे वाला चपरा गांव में पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

अमैयापुर को जाने वाली पुलिया पर दो फुट पानी तेज धार के साथ बह रहा है। पानी के तेज बहाव से छोटे वाहन नहीं निकल पा रहे। करीब 10 गांव को जोड़ने वाला मार्ग, चपरा, भावन गुड़ेरा, अमैयापुर, रुलापुर, हीरानगर, खाखिन, गैहलार, चपरा बीच वाला, चपरा नीचे वाला, गांव का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मीनेश पचौरी ने पुलिस बल लगाकर ग्रामीणों को समझाकर वापस करवाया। गंगा का जलस्तर घटकर 135.45 मीटर से 30 सेमी घटकर 135.15 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से गंगा में 37515 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
------------------


एडीएम ने नाव लगाने के दिए निर्देश

एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने शनिवार को बाढ़ क्षेत्र के गांव गुलरिया, भावन, गुडेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। गुलरिया के ग्रामीणों से कहा कि घर छोड़कर ऊंचे व सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। एडीएम ने लेखपालों को क्षेत्र में रहकर बाढ़ की निगरानी रखने व बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम अतुल कुमार सिंह को दो नाव लगाने, पीएसी तैनात करने व पुलिया के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
--------
10 गांवों के खेत जलमग्न

राजेपुर। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में 10 गांवाें के खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे गांव बिरसिंहपुर, वीरपुर हरिहरपुर, इमादपुर पमारान, कड़क्का, अलीगढ़, बिचपुरिया, मौलागंज, राजेपुर, खरगपुर, बिलालपुर, खंडोली के ग्रामीणों को जानवरों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं।

----------



रास्ता बंद होने से 12 विद्यालय बंद

रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी अमैयापुर को जाने वाले मार्ग पर बहने लगा है। रास्ता मुश्किल होने से प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल चपरा नीचे वाला, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल हीरा नगर, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल गुड़ेरा, प्राथमिक विद्यालय गैहलार, भावन, रुलापुर, चपरा, खाखिन व कंपोजिट विद्यालय अमैयापुर पूर्वी में बाढ़ के कारण शिक्षक नहीं पहुंच पाए। इससे स्कूल बंद रहे। खंड शिक्षाधिकारी राजेपुर अनूप कुमार ने बताया कि स्कूलों को जाने वाले रास्ते पानी के कारण बंद होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed