{"_id":"37efd8a48dc69a807e4bf47099f03040","slug":"ramangria-fair-start-building-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरिया मेले के रास्तों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरिया मेले के रास्तों का निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। माघ मास में पांचाल घाट के गंगा तट पर लगने वाले मेला रामनगरिया के रास्तों का निर्माण शुरू हो गया है। जेसीबी से रास्तों का समतलीकरण कराया जा रहा है। मेला 23 जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगा। बंधा की ओर सीढ़ियां टूटी हैं। इनसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि जेसीबी से सीढ़ी संख्या 5 व 6 और 7 के रास्तों का निर्माण करवा दिया गया है। अब मनोरंजन इलाके में रास्तों के लिए श्रमिकों व ट्रैक्टरों से समतलीकरण कराया जा रहा है। मेला क्षेत्र की ओर बंधे से उतरने वाली टूटी सीढ़ियों की मरम्मत के लिए पीडब्लूडी को चिट्ठी लिखी गई थी।
विज्ञापन
विभाग ने अभी तक सीढ़ियों की मरम्मत शुरू नहीं करवाई है। टीन शेड से बन रहे मेला कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। संदीप दीक्षित ने बताया कि कल्पवास करने वाले व व्यापारियों की समस्याएं मेला कार्यालय पर सुनी जाएंगी।
विज्ञापन