फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramangria fair

गौ, गंगा और गायत्री की उपासना का संकल्प दोहराया

Thu, 18 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ramangria fair

चरित्र निर्माण शिविर में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि गौ की रक्षा, गंगा की पवित्रता और गायत्री का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। भगवान श्री कृष्ण के देश में जहां गाय के दूध की नदियां बहा करतीं थीं वहीं आज इनका  रक्त बहाया जा रहा है।

विज्ञापन


कृष्ण की उपासना से पहले गाय की रक्षा करें। संत ज्ञानार्थी जी ने कहा कि  हिंदू समाज में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। फिर भी सनातन धर्म को मानने वाले गाय को खरीदते और बेंचते हैं। इसी कारण हिंदुओं का पतन हो रहा है। उन्होंने गऊ पालन  की अपील की। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महंत सोमवार पुरी ने कहा कि गौ, गंगा की रक्षा के लिए साधु संतों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म पर जब भी संकट आया,  तब तब साधु संतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इसकी रक्षा की है। स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि गऊ, गंगा और गायत्री वेदमाता की गोद में सुरक्षित हैं। उन्होंने सभी से वेदों में बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सम्मेलन में स्वामी सत्यस्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी विभु जी, स्वामी बजरंग दास ने विचार रखे। पंडित धर्म मुनि, डा. शिवराम आर्य, शिव कुमार यादव, निर्मला देवी, सीमा यादव, संध्या आर्या, उदिता आर्या, अशोक कटियार, मुन्ना यादव, रेनू, रितु, दीपक, सोहित, प्रिया, नीलम आर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन लेने को लगी भीड़
मेले में राशन की दुकानों से केरोसिन लेने के लिए कल्पवासियों की भीड़ लगी रही। कल्पवासी  महिलाओं के साथ ही मेले में राम नाम जपने के लिए आए साधु संत भी केरेासिन  लेने का मोह त्याग नहीं सके। साधु भी हाथ में डिब्बा लेकर केरोसिन के  लिए कतार में दिन भर डटे रहे। कल्पवासी  डिब्बा न होने पर बाल्टियों में केरोसिन लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed