फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Geeta Verma selected for the teacher's award.

Farrukhabad News: शिक्षक पुरस्कार के लिए गीता वर्मा का चयन

Tue, 01 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Geeta Verma selected for the teacher's award.
फर्रुखाबाद/कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अमानाबाद की शिक्षिका गीता वर्मा का चयन राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। रुचिपूर्ण शिक्षण के साथ ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों के दाखिले व नियमित उपस्थिति के लिए भी उनके नवाचार खास बने हैं। बच्चे उन्हें मैम बोलने के बजाय गीता मां बुलाते हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी बिजली विभाग में कार्यरत रहे स्व. बांकेलाल वर्मा की बेटी गीता वर्मा ने 2010 में चयनित होकर सीतापुर जिले के खैराबाद ब्लॉक से शिक्षक के रूप में सेवाएं शुरू कीं। वर्ष 2012 में उन्हें जिले के कमालगंज ब्लाक के हैदरपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनाती मिली। वर्ष 2018 से वह कंपोजिट विद्यालय अमानाबाद में हैं। उन्होंने गांव को तीन हिस्से में बांटकर स्कूल न जाने वाले व कम उपस्थिति वाले बच्चों के घरों के आसपास खाली दीवारों पर शिक्षा के महत्व वाले चित्रों की पेंटिंग की। इससे दाखिले बढ़े। इस समय 260 बच्चे हैं।
विज्ञापन


हर स्तर के बच्चों के लिए अलग टीएलएम
- जनपद स्तर पर उन्हें दो बार उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। पूर्व डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भी सम्मानित किया था। ब्लॉक स्तर पर भी पुरस्कार मिले। गीता वर्मा का कहना है कि वह अग्रणी, मध्यम व पिछड़े आदि तीनों स्तर के बच्चों के लिए रुचिकर शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) बनाकर पढ़ाती हैं। विद्यालय के चार दिव्यांग बच्चों पर विशेष ध्यान देतीं। पैरों से दिव्यांग कक्षा तीन की अर्पिता को समय निकलकर घर पर भी पढ़ाने जातीं। व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े बच्चों की समस्या दूर करतीं। यूट्यूब के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाती हैं। उनकी कक्षा 100 प्रतिशत निपुण है। प्रधानाध्यापक ताहिर गिजाली के सहयोग से आंगनबाड़ी के बच्चों को साढ़े पांच साल से ही कक्षा एक की गतिविधियों में शामिल कर लेतीं। उनके पति योगेंद्र सिंह सीआरपीएफ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से तीन शिक्षकों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया था, इनमें कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय अखमेलपुर की अंजू दुबे, शमसाबाद के अमलैया आशानंद के शिक्षक राजकुमार भी शामिल थे। चयन के बाद अब गीता वर्मा को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed