{"_id":"5ee4fd0a8ebc3e42e57b6692","slug":"rain-storage-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5653549173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली पालिका की सफाई की खुली पोल, जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली पालिका की सफाई की खुली पोल, जलभराव
विज्ञापन
बारिश के बाद भरे पानी को निकालाता दुकानदार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में अचानक आए काले बादल आधा घंटे तक जमकर बरसेे। इस दौरान फतेहगढ़, फर्रुखाबाद बाजार में जलभराव हो गया। जलभराव से यातायात में खासी दिक्कत हुई। दुकानदारों ने मशक्कत कर कीचड़ साफ की। हालांकि तहसील क्षेत्र में मामूली बारिश हुई।
सुबह से ही भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। दोपहर में 12 बजे पुरवाई हवा के साथ आए काले बादल अचानक बरसने लगे। बारिश इतनी तेज थी कि आधा घंटे में ही भोलेपुर में फतेहगढ़ मार्ग पर भीषण जलभराव हो गया।
इसके अलावा लालसराय से बूरा वाली गली के पास तक पानी भर गया। करीब 100 मीटर मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से यातायात में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने पर करीब दो घंटे तक दुकानदार सफाई करते रहे।
विज्ञापन
अचानक हुई तेज बारिश ने पालिका की नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। नाले और नालियों से पानी नहीं निकल सका। आशंका है कि यदि काफी देर तक बारिश होती, तो शहर की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। हालांकि तिकोना, तहसील और बीबीगंज क्षेत्र में मामूली ही बारिश हुई।