{"_id":"63519c562ab57524da4e61cf","slug":"raid-on-sweet-shops-seized-goods-worth-51-lakhs-after-tax-evasion-farrukhabad-news-knp724371023","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मिष्ठान भंडारों पर टैक्स चोरी में 51 लाख का माल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मिष्ठान भंडारों पर टैक्स चोरी में 51 लाख का माल सीज
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित अलीगढ़ मिष्ठान भंडार में जांच करते ज्वाइंट कमिश्नर हरी लाल प्रजापति व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के तीन नामी मिष्ठान भंडारों पर गुरुवार को जीएसटी अधिकारियों ने एक साथ छापे मारे। टैक्स चोरी मिलने पर 51 लाख का माल सीज कर दिया गया। मिष्ठान विक्रेताओं पर करीब साढ़े सात लाख रुपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया।
जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर इटावा हरीलाल प्रजापति दोपहर को टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर तीन टीमें गठित कीं।
फतेहगढ़ में कानपुर रोड स्थित अलीगढ़ मिष्ठान भंडार वह अपने साथ सहायक आयुक्त चरन सिंह, सोनिया शर्मा, वाणिज्य कर अधिकारी अरविंद कुमार के साथ पहुंचे।
टीम ने दुकान से खाद्य पदार्थों की सूची बनाकर मिलान किया। 18 लाख रुपये का अघोषित माल मिला।
अभिलेख न दिखाने पर उन्होंने माल सीज कर दुकान मालिक हितेष वार्ष्णेय पर दो लाख 97 हजार टैक्स व जुर्माना लगाया।
आवास विकास कालोनी स्थित नीलकंठ स्वीट हाउस पर इटावा के डिप्टी कमिश्नर रमाशंकर, वाणिज्य कर अधिकारी साधना मिश्रा, अतुल उमराव, गणेश यादव व अभिषेक मिश्रा ने छापा मारा। वहां 28 लाख रुपये का अघोषित माल मिलने पर सीज कर दिया।
3.85 लाख रुपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया। शहर के तिकोना चौकी के निकट स्थित कंचन स्वीट हाउस पर कन्नौज के सहायक आयुक्त संतोष कुमार, संतोष सिंह व प्रवेश सक्सेना आदि की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
यहां पांच लाख का माल सीज कर 60 हजार रुपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया। ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने बताया कि तीन मिष्ठान भंडारों पर 51 लाख रुपये का माल सीज कर करीब 7.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
शुक्रवार को धनराशि जमा करने का आश्वासन दिया है। टैक्स व जुर्माना जमा करने पर माल रिलीज कर दिया जाएगा।