{"_id":"66edebf452311b17a50ab264","slug":"rahul-gandhis-statement-against-the-country-abroad-is-condemnable-jaiveer-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-115752-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में देश के खिलाफ राहुल गांधी का बयान निंदनीय : जयवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में देश के खिलाफ राहुल गांधी का बयान निंदनीय : जयवीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विदेश में देश के खिलाफ राहुल गांधी का दिया गया बयान काफी निंदनीय है। वह अपने ही देश के मूल्यों के खिलाफ अलगाववाद की भाषा बोल रहे हैं, जो गलत है। अमृतपुर तहसील के जमापुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने यह बात कही।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा के दौरान देश के खिलाफ ही गलत बयानबाजी की। उन्हें इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी। वह अलगाववाद की भाषा विदेश में बोल रहे हैं। हमारे लिए देश व राष्ट्र सर्वोपरी है। दल आते व जाते रहते हैं। देश में रहकर कुछ भी कहें, लेकिन देश से बाहर इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है।
अखिलेश यादव की बयानबाजी के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह चाहें कोई भी बयान दें, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2012 से लेकर 2017 तक अखिलेश ने यूपी को दंगों की आग में झोंका, जिसका नतीजा जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। धर्माचार्यों को माफिया कहने वाले अखिलेश अपने गिरेवां में झांकें। कन्नौज हो या फिर अयोध्या, जहां भी गुंडों व माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तो अखिलेश बयानबाजी करने लगते हैं। उनकी यह बयानबाजी उन्हें माफिया के संरक्षक के रूप में दर्शाती है।