फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Queue of fever patients in Lohia

लोहिया में बुखार के मरीजों की कतार

Tue, 07 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Queue of fever patients in Lohia
फर्रुखाबाद। लोहिया पुरुष अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की लंबी लाइन लग रही है, इसके बावजूद फिजीशियन समय पर ओपीडी में नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को फिजीशियन 12 बजे के बाद ओपीडी पहुंचे। भीड़ अधिक होने से पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों में धक्का मुक्की होती रही।
विज्ञापन

मौसमी बीमारियां बढ़ने से लोहिया अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 842 मरीजों ने पर्चे बनवाए, इसमें खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 520 थी।
विज्ञापन

संख्या अधिक होने से मरीजों में पहले पर्चे की लाइन में धक्का मुक्की हुई फिर फिजीशियन कक्ष के बाहर। दरअसल पुरुष अस्पताल में केवल एक फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार ही तैनात हैं। वह भी दोपहर 12 बजे तक कक्ष में नहीं बैठे। इनटर्नशिप करने आए बीएएमएस के तीन छात्र मरीजों की जांच कर दवाएं लिख रहे थे। 12 बजे के बाद डाक्टर ने मरीजों को देखना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन के दो पद खाली
लोहिया अस्पताल में फिजीशियन के तीन पद हैं। इसमें दो पद लंबे समय ये रिक्त चल रहे हैं। एक मात्र फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार की ही तैनाती है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ भी नदारद
दोपहर साढ़े 12 बजे आर्थो सर्जन डॉ. बीके दुबे सीट पर नहीं थे। कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। कर्मचारी मरीजों के पर्चे जमा कर रहा था। उसने बताया कि डॉक्टर कहीं गए हैं। दूसरे आर्थो सर्जन दिव्यांग बोर्ड में गए थे।
सीबीसी, मलेरिया के लिए 150 नमूने
लोहिया अस्पताल में बुखार जनित बीमारियों की जांचें तेजी से बढ़ रही हैं। सोमवार को सीबीसी, मलेरिया आदि की जांच के लिए करीब 150 नमूने लिए गए।
डेंगू मरीजों के लिए 18 बेड
अस्पताल के प्रथम तल पर डेंगू मरीजों के लिए तीन वार्ड बनाए गए हैं। प्रत्येक वार्ड में 6-6 बेड हैं। सभी बेडों पर मच्छरदानी लगाई गई हैं। अभी एक भी डेंगू मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।

डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाकर बेड लगा दिए गए हैं। दवाओं का भी स्टाक है। अभी डेंगू का कोई मरीज नहीं आया है। वायरल, मलेरिया और टायफायड के मरीज आ रहे हैं।
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed