फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   putla dahan,farrukhabad news,hindu sanghtan

हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
putla dahan,farrukhabad news,hindu sanghtan
फतेहगढ़ चौराहे पर हत्यारों का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उदयपुर में हुई टेलर की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद व हत्यारों का पुतला फूंका। पुलिस ने पुतला फूंकने वाले नौ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर हत्या और धमकी भरा वीडियो वायरल किए जाने के विरोध में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम प्रस्तावित था।
विज्ञापन

इसको लेकर सतर्क प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी तिराहे पर फोर्स तैनात कर दी। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुशील चौहान व बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर फतेहगढ़ चौराहे पहुंच गए और रोष जताया। आतंकवाद व कन्हैयालाल के हत्यारों का पुतला फूंका। घटना में दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जानकारी पर वहां बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स पहुंच गया तो कार्यकर्ता भागने लगे। पुलिस ने नौ कार्यकर्ताओं को पकड़कर कोतवाली भेज दिया।

पुतला फूंकने के दौरान सोनपाल, अनुज श्रीवास्तव, श्याम सहयोगी, नारायण चौहान, योगेंद्र प्रताप सिंह, सचिन अवस्थी, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सुशील चौहान ने बताया कि पुलिस ने नौ कार्यकर्ताओं को पकड़ा था। आधा घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed