{"_id":"65107f489f413e9c5d0fb0cc","slug":"public-representatives-relative-and-son-challaned-for-disturbing-peace-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3342-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार व पुत्र का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार व पुत्र का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
जहानगंज। खेत से जेसीबी से मिट्टी खनन करके प्लाट में डाल रहे जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार का सिपाहियों से विवाद हो गया। सिपाही अवैध खनन की सूचना पर मौके पर गए थे। पुलिस ने रिश्तेदार व उसके पुत्र को पकड़ लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव झिझुकी निवासी प्रभाकर एक जनप्रतिनिधि के करीबी रिश्तेदार हैं। वे शनिवार की रात अपने खेत से जेसीबी से मिट्टी खनन कर अपने ही प्लाट में डाल रहे थे। खनन की सूचना पर सिपाही अमित व मनोज मौके पर पहुंचे। रिश्तेदार को खनन करने से रोका। इस पर प्रभाकर व उनके पुत्र अवनीश का सिपाहियों से विवाद हो गया। धक्का-मुक्की की सूचना पर एसओ याेगेंद्र सिह सोलंकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभाकर व अवनीश को पकड़ लिया। दोनों को थाने ले आए। रविवार को पुलिस ने पिता पुत्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।
एसओ योगेंद्र ने बताया कि खनन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां पर जेसीबी व ट्रैक्टर नहीं मिले। प्रभाकर व उनका पुत्र अवनीश किसने सूचना दी कहकर अभद्रता कर रहे थे। इस पर दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।