{"_id":"61896b6c5c5aea493f02196a","slug":"prv-soldiers-snatched-70-thousand-from-four-youths-farrukhabad-news-knp6628177127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी के सिपाहियों ने चार युवकों से 70 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरवी के सिपाहियों ने चार युवकों से 70 हजार छीने
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जेएनवी रोड निवासी एक युवक रविवार शाम बरेली-इटावा हाइवे किनारे रेस्टोरेंट पर तीन दोस्तों के साथ बैठा था। खाने के साथ युवक ताश खेल रहे थे। इसी दौरान फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में तैनात पीआरवी पहुंची। दो सिपाहियों ने युवकों को जुआ खेलने के आरोप में पकड़ लिया। युवकों की जेब से 70 हजार रुपये निकाल लिए। सोमवार को युवक ने भाजपा नेता चाचा को जानकारी दी। भाजपा नेता ने अधिकारियों से शिकायत की। भनक लगने पर सिपाही युवक के पास पहुंचे और रुपये वापस करने का भरोसा दिया। यूपी 112 प्रभारी सचिन देव सिंह कहाकि जांच कर कार्रवाईकरेंगे।
किसान को पीटकर 30 हजार रुपये छीने
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी दलवीर सिंह बाथम सोमवार सुबह दस बजे शुकरुल्लाहपुर बाजार गए थे। वह खाद खरीद कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लोड करा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ आया और रंजिश में दलवीर सिंह को गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। शोर होने पर बाजार के लोग एकत्र होने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने हमलावरों पर तीस हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसओ अच्छेलाल पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोरी
कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलबाजनगर निवासी मनोज कुमार की स्टेशन के निकट अलीगंज रोड पर सागर मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान है। रविवार रात रात में किसी समय चोरों ने शटर में लगे ताले तोड़ दिए। दुकान में रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने ताले टूटे देखे तो मनोज को फोन से सूचना दी। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मनोज ने चोरी गए माल का आकलन कर बताया कि दुकान से चोर दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, 10 मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए ग्राहकों के रखे 14 एंड्रॉयड मोबाइल, 9785 रुपये चोरी कर ले गए। मनोज ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।