फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   protest

बैंक, डाकघर, बीएसएनएल, आयकर में तालाबंदी

Thu, 26 Nov 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest
शहर के सेठ गली में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। निजीकरण के विरोध में ट्रेड यूनियन और फेडरेशन के आह्वान पर नौ बैंकों ने हड़ताल रखी। डाकघर, बीएसएनएल और आयकर विभाग के कर्मचारियों ने भी काम नहीं किया। दफ्तरों के सामने धरना देकर नारेबाजी की। कहा, सरकार कर्मचारी विरोधी मंशा खत्म कर दे, अन्यथा परिणाम अच्छे नहीं होंगे। हालांकि स्टेट बैंक समेत कई अन्य बैंकों में लेन-देन होता रहा।
विज्ञापन

यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियंस के जिला मंत्री केदार साह के नेतृत्व में सेठगली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में नौ बैंकों के कर्मचारी एकत्र हुए। जिल मंत्री ने कहा, सरकार का हर कदम कर्मचारी विरोधी है। संयुक्त मंत्री मयंक गुप्ता ने कहा, शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करें। नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन लागू करनी होगी। सेंट्रल बैंक के रमाकांत ने कारपोरेट घराने से वसूली का मुद्दा उठाया। कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा ने केेंद्र की नीतियों का विरोध किया। पीएनबी के महेश वैद्य ने भी संबोधित किया। मौके पर अंकित श्रीवास्तव, सूबेदार बाथम, हनी कुमार, गौरव श्रीवास्तव, शिवांश यादव, सुनील कुमार, प्रेम श्रीवास्तव, मंगल सिंह आदि थे।
विज्ञापन

हड़ताल में रहे शामिल : हड़ताल के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं में तालाबंदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघरों में एक करोड़ का लेन-देन प्रभावित : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के साथ अन्य ग्रुपों के सभी कर्मी हड़ताल पर रहे। लालगेट स्थित प्रधान डाकघर में कर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष शिववीर सिंह ने कहा, सरकार कर्मियों के खिलाफ दुर्भावना से कम कर रही है। सचिव राजेश बाजपेई ने कहा, ऐसी नीतियां कर्मचारियों के हक पर कुठाराघात हैं। एक दिन में एक करोड़ से अधिक का लेन-देन प्रभावित हुआ है। धरने में सुजीत प्रधान, सुनीता यादव, आदित्य शर्मा, अभय अग्निहोत्री, संजीव मिश्रा, योगेश नारायण, राजेश आदि थे। संचालन आनंद भदौरिया ने किया।
कर्मचारी विरोधी सरकार का करेंगे विरोध : नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम इंप्लाइज के बैनर तले लालगेट स्थित बीएसएनएल दफ्तर पर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रांतीय सचिव संजय दुबे ने कहा, कर्मचारी के हकों पर डाका डालने वालों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। सचिव सुनील कुमार अग्निहोत्री ने कहा, अभी तक सरकार ने 4जी स्पेक्ट्रम नहीं दिया है। धरने में श्यामसुंदर, चंद्रप्रकाश, सुरेश चंद्र, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, रामकुमार, मिथलेश पांडेय आदि थे।

कर्मचारियों के हित में होगी आरपार की लड़ाई : आयकर कर्मचारी संघ के बढ़पुर स्थित आयकर कार्यालय पर 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अध्यक्ष अजय कुमार कश्यप एवं सचिव कैलाश शंकर कनौजिया ने कहा, केंद्रीय कर्मचारी एवं कामगार परिसंघ कर्मचारियों के अहित को लेकर काफी चिंतित है। कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं पूरी हो जातीं हम सब विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed