{"_id":"5f981be88ebc3e9b7d3fe792","slug":"protest-farrukhabad-news-knp5907734122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना देकर समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना देकर समस्याएं उठाईं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में समस्याओं के समाधान के लिए धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष नारायण सचान, उपाध्यक्ष केके तिवारी व मंत्री अफजल हुसैन के नेतृत्व में पेंशनर कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद एडीएम कार्यालय के सामने कुर्सी डालकर धरने पर बैठ गए। दोपहर को उन्होंने मांगों से संबंधित 20 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कटियार को सौंपा।
इसमें मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन लागू कराने, पेंशन पुनरीक्षण शासनादेश लागू कराने, महंगाई भत्ता व राहत बहाल कर भुगतान कराने, पेंशनरों को कैशलेस इलाज सुविधा दिए जाने, पेंशन स्वीकृति से संबंधित सेवा विवरण ऑनलाइन करने की मांग की गई है।