फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   programe,farrukhabad news,pm

अव्यवस्था के बीच सुनी प्रधानमंत्री की बात

Wed, 01 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
programe,farrukhabad news,pm
कमालगंज के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हिमाचल प्रदेश के शिमला से गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुनने के लिए पहुंचे लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने खड़े होकर भाषण सुना। आनन-फानन में टेंट लगवाया गया। कूलर भी बिना पानी के चलता रहा। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात कहकर सम्मेलन में बुलाया गया था।
विज्ञापन

शहर की ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में सभी विभागों को लोगों को बुलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सीडीओ एम. अरून्मोली, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव समेत कृषि विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, नगर पालिका आदि विभागों के अफसरों ने योजनाओं का लाभ लेने वाले गरीबों को बुलाया।
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की। कुछ महिलाएं जमीन पर बैठककर तो कुछ लोग खड़े होकर पीएम की बात सुनते रहे। आनन-फानन में हॉल के बाहर टेंट लगवाया गया। भीषण गर्मी में बिना पानी के ही तीन कूलर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर की देवकी ने बताया कि उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। कुछ लोगों के कहने पर यहां पेंशन बनवाने के लिए आई हैं। नई अमेठी की हसीना का कहना है कि उन्हें अभी तक राशन नहीं मिला। गांव में बताया गया कि यहां राशन कार्ड बनाए जाएंगे, इसलिए आ गए। अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सुनकर अफसरों से राशन कार्ड बनवाएंगी।

अंगूरीबाग की वीरवती ने बताया कि उनके यहां कुछ लोग गए थे। उन्होंने सरकारी योजना का लाभ मिलने की बात कही थी। इसलिए यहां आईं हैं। इससे साफ है कि सम्मेलन में भीड़ बढ़ाने के लिए जिम्मेदारों ने गरीबों को गुमराह करके बुलाया था। इससे लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed