फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   problem

प्रवासी मजदूरों की जुबानी ट्रेन में नहीं मिला खाना व पानी, किराए के लगे 550 रुपये

Thu, 07 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
problem
ट्रेन से प्लेट फार्म की ओर देखती मानवी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में 40 दिनों से शांत फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन गुरुवार सुबह 11.15 बजे बच्चों की चीख-पुकार से गूंज उठा। बच्चों के रोने की आवाजें इतनी तेज थीं कि बाहर तक सुनाई देे रहीं थीं। हुआ यूं कि अहमदाबाद से 11 सौ लोगों को लेकर बुधवार शाम सात बजे चली स्पेशल ट्रेन 20 घंटे बाद फर्रुखाबाद पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेन में श्रमिकों के अलावा नौनिहाल व गर्भवती महिलाएं भी थीं। 550 रुपये किराया लेकर भी रेलवे प्रशासन ने गर्भवतियों को तो दूर नौनिहालों का पेट भी नहीं भर सका। यात्रा के दौरान रास्ते में किसी के लिए पेट भरने और प्यास बुझाने की व्यवस्था नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सुरक्षा में लगे जवानों के आगे ट्रेन में बैठा एक युवक इंजन बदले जाने के दौरान लगातार एक बोतल पानी भरने देने की अनुमति मांगता रहा। गर्व से सीना चौड़ा किए दरोगा ने कन्नौज में युवक को भोजन पानी मुहैया कराने की बात कहकर झिड़क दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद से ट्रेन से आए मजदूरों ने इंजन बदले जाने के दौरान अपना दर्द बयां किया। तमाम कष्ट सहने के बाद भी लोगों के चेहरों पर घर पहुंचने की खुशी दिखाई दी। अहमदाबाद से चली ट्रेन के इंजन बदलने की सूचना सुबह नौ बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। इंजन बदलकर यहां से ट्रेन को रवाना किया जाना था। ट्रेन पहुंची, सभी बोगियों के दरवाजे अंदर से बंद थे।
अंबेडकर नगर निवासी अमित ने बताया कि रास्ते में कहीं भी उतरने नहीं दिया गया। जिला देवरिया के थाना इकौना के गांव विशुनपुर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि रेलवे की ओर से खाने व पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। रामशरण व उसकी पत्नी दो बच्चे अपने घर बांदा जा रहे थे। उसने बताया कि रास्ते में दूध खत्म हो गया। गोरखपुर के सुुरेश, बहराइच के जय देशराज ने अपनी व्यथा सुनाई। ट्रेन यात्री पांच वर्षीय राशी और सात वर्षीय मानवी पानी के लिए जिद करने लगीं, लेकिन उनकी मांग उनके परिजन पूरी नहीं कर सके।

स्टेशन पर इंजन बदलने के दौरान कोई सवारी नीचे न उतरे, कोई थूके नहीं, बाहर निकलकर कुछ छुए नहीं यह देखने के लिए हर बोगी के आगे चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्या, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड, शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, जीआरपी कासगंज के एसओ सोनू कुमार, मैनुपरी जीआरपी एसओ चिदानंद प्रकाश व आरपीएफ इंस्पेक्टर व्यवस्था संभाले रहे। पहले ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने की सूचना थी बाद में प्लेटफार्म नंबर दो आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed