{"_id":"5c6c4203bdec22120179bb9e","slug":"prisoners-extend-hand-on-the-help-of-family-members-of-martyrs-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजनों की मदद को कैदियों ने बढ़ाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजनों की मदद को कैदियों ने बढ़ाए हाथ
Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
shaheed
पुलवामा में शहीद हुए शहीदों के परिजनों की मदद के लिए जहां पूरा देश एकजुट है, वहीं सेंट्रल जेल फर्रुखाबाद के कैदी भी इसमें पीछे नहीं रहे। सेंट्रल जेल के कैदियों ने मंगलवार को अपने पारिश्रमिक फंड से 1.25 लाख रुपये शहीदों के परिजनों को देने की अनुमति मांगी है। वहीं, जेसीआई ग्रेटर के पदाधिकारियों ने भी धनराशि इकट्ठा की।
सेंट्रल जेल अधीक्षक एसएमएच रिजवी ने बताया कि कैदियों ने करीब 1.25 लाख रुपये अपने पारिश्रमिक फंड से पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों की मदद के लिए देने को कहा है। इसकी अनुमति के लिए आईजी को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने पर यह धनराशि शहीदों के परिजनों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
शहीद परिवारों की मदद को जेसीज ने बढ़ाए हाथ
कायमगंज : मंगलवार को कायमगंज की जेसीआई ग्रेटर के पदाधिकारियों ने 1 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि शहीदों के परिवार के लिए इकट्ठा की। समाजसेवी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने 51 हजार रुपये दिए हैं। इस दौरान पदाधिकारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संजय बंसल, मनोज गंगवार, संजीव अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल सुग्रीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, पवन गुप्ता, हनी अग्रवाल, चिन्मय अग्रवाल, सुधाकर दुबे, किशन गुप्ता, पराग अग्रवाल आदि ने चंदा दिया।
विज्ञापन
बच्चों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गायत्री गली के रहने वाले बच्चों ने पाकिस्तान का पुतला पंचायत घर में जलाया। उन्होंने कैंडल जला कर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। अर्जुन, गोपाल, अवधेश, अभिनव, कल्लू, कन्हैया, विष्णु, पीयूष, राजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इधर, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की ओर से पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सीएमओ कार्यालय से फतेहगढ़ चौराहा तक कैंडल मार्च निकालकर वंदे मातरम्, भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। डॉ. गौरव वर्मा और नरेंद्र मिश्र आदि रहे। ब्यूरो
युवाओं ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन
कायमगंज। पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए नगर के युवाओं ने हनुमान गढ़ी मंदिर में हवन पूजन कर आहुतियां प्रदान की। क्षेत्र के गांव मुड़ौल रोड स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में शहीद जवानों की आत्मा की शांती के लिए मणी मिश्रा व राहुल ठाकुर के सहयोग से हवन का आयोजन किया गया। पंडित राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री ने हवन कराया। युवाओं ने हवन कुंड में आहुतियां प्रदान कर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शिवांश तिवारी, शिवम मिश्रा, संदीप, सचिन पांडेय, विवेक पांडेय, अतिन, उत्कर्ष, सुधीर चौहान, विश्वास गंगवार, शिवम श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, गौरव शाक्य, अंकित यादव आदि रहे। ब्यूरो